Report by : CWN Desk
Published at :
इस हिंदू कालेज ने बुर्के पहनकर आने वाली छात्राओं पर लगाई रोक

कालेज प्रशासन ने कॉलेज ड्रेस कोड का हवाला दिया, लेकिन सपा छात्र सभा का हंगामा

मुरादाबाद। खबर हिंदू कॉलेज से है। कालेज प्रशासन ने बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को कालेज में प्रवेश से रोक दिया। कॉलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड का हवाला देते हुए छात्राओं को रोका। इससे सियासी बवाल हो गया। सपा छात्र सभा के पदाधिकारी कालेज पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। धरना देकर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा।

इस हिंदू कालेज ने बुर्के पहनकर आने वाली छात्राओं पर लगाई रोक


कालेज प्रशासन के मुताबिक हिंदू कॉलेज में एक जनवरी से ड्रेस कोड लागू है। सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस में ही प्रवेश दिया जा रहा है। कालेज गेट पर ही स्टाफ की ड्यूटी लगाई दी है। कुछ छात्राएं बुर्के पहनकर पहुंचीं तो महिला प्रोफेसर ने उन्हें रोक लिया। छात्राओं से ड्रेस कोड में आने के लिए कहा। इसकी भनक लगने पर सपा छात्र सपा के जिला अध्यक्ष।मोहम्मद असलम चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कालेज गेट पर ही धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। हिंदू कॉलेज के जीफ प्राक्टर डॉ. एपी सिंह ने कहा है कि एक जनवरी।से कॉलेज में ड्रेस पहनकर आना अनिवार्य है। यह नियम सभी के लिए है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›