उधमसिंह नगर

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

पंतनगर। कुछ दिन पहले दिल्ली व उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद अब उत्तराखंड में पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
एयरपोर्ट पर चेकिंग की जा रही है और वाहन पार्किंग के बजाय परिसर से बाहर खड़े किए गए हैं।
पंतनगर सिडकुल में करीब 350 से अधिक कंपनियां हैं। एयरपोर्ट के पास करीब 100 मीटर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि है। जहां पर देश विदेश के विज्ञानी सेमिनार या कक्षाएं लेने आते हैं। इसी एयरपोर्ट से पर्यटक नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथाैरागढ़ जाते हैं।
यहीं नहीं, पंतनगर एयरपोर्ट यूएस नगर में है और चंपावत से नेपाल सीमा लगी है।
सामरिक दृष्टिकोण से यह एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। एयरलाइंस दिल्ली कार्यालय से पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक को सोमवार को सूचना मिली कि पंतनगर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मेल से मिली है। इसलिए सतर्क रहने को कहा गया है। इस पर पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। साथ ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए हैं। सवारियों की प्रवेश करने से पहले उनकी चेकिंग की जा रही है। वाहनों को एयरपोर्ट परिसर के बाहर खड़े किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी