Report by : Paras Bisht
Published at : Updated at :
हाथी दांत के साथ तीन गिरफ्तार, कोटद्वार की टैक्सी सीज

रामनगर रानीखेत मार्ग पर तीन अभियुक्तों से 4.320 किलोग्राम तथा 0.660 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत के टुकड़े मिले

रामनगर। वन विभाग की एसटीएफ और रामनगर वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई में हाथी दांत के टुकड़ों के साथ तीन लोगों को टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जबकि एक वाहन को टीम ने सीज कर दिया है।

प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर वन प्रभाग कुंदन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध रूप से लोगों की पहचान की जा रही थी तथा वन विभाग की टीम वन्यजीव तस्करों कि टोह ले रही थी। इस बीच वाइल्डलाइफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरो की सूचना के आधार पर उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला तथा प्रभारी वन सुरक्षा दल कैलाश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा घेराबंदी कर रामनगर रानीखेत मार्ग पर तीन अभियुक्तों के कब्जे से 4.320 किलोग्राम तथा 0.660 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया। तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अपने विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वाहन संख्या UK15TA1578 (रंग सफेद) को सीज कर दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›