Connect with us

नई दिल्ली

भालू के हमले से दहशत: सल्ट में तीन ग्रामीण घायल, एसटीएच रेफर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक के तल्ला सल्ट क्षेत्र में सोमवार शाम एक जंगली भालू ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर किया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह से ही जाख क्षेत्र में भालू की गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर बाद भी भालू क्षेत्र में घूमता रहा, जिससे लोगों में डर बना रहा। शाम होते ही अचानक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में 53 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी आनंद सिंह निवासी डांग, 55 वर्षीय तारी राम पुत्र गोविंद राम निवासी जाख, और 52 वर्षीय पुष्पा देवी निवासी जाख भतरौजखान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:हाईकोर्ट ने दी जायडस वेलनेस को राहत

घटना की खबर मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को बाहर निकाला। वन विभाग और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन गहरे घावों के चलते उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ब्रेकिंग: बनभूलपुरा को अब सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद

वन विभाग ने घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग की ओर से घायलों के साथ अपने कर्मचारी भी अस्पताल भेजे गए हैं। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement