Connect with us

उधमसिंह नगर

उधमसिंह नगर गदरपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिवाली पर जा रहे थे घर, परिवार में मचा कोहराम
रुद्रपुर। छोटी दिवाली के दिन गदरपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बरेली के थाना बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कालीबाड़ी निवासी दीपक राणा (20) पुत्र मंगल सिंह राणा और उसका चचेरा भाई कमल राणा (25) पुत्र गिरिराज किशोर राणा, चालक विक्की की कार में बरेली से काशीपुर जा रहे थे। काजरबोझी, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत निवासी शिव कुमार (27) पुत्र घासीराम और उसका छोटा भाई राजीव कुमार (20) हरिद्वार से दिवाली मनाने बाइक से अपने गांव आ रहे थे। सुबह नौ बजे गदरपुर बाईपास पर एक डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे से आ रही बाइक डंपर से जा टकराई। हादसा होते ही डंपर चालक फरार हो गया। घायलों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमार, दीपक और कमल को मृत घोषित कर दिया। थाना गदरपुर एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली की खुशियां मंद, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुए महंगे

जसपुर में ट्राली से भिड़ी मैजिक, एक की मौत
जसपुर। ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत के बाद मैजिक सवार एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान विकास (25 वर्ष) पुत्र खड़क सिंह के रूप में हुई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेनो बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा मर्डर: इंटर्नशिप छात्रा की गला दबाकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

Select Language

Advertisement