Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

आज यूपी में प्रवेश करेंगी दो विशाल शालिग्राम शिलाएं, होगा भव्य स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नेपाल से लाई जा रही शिलाओं से अयोध्या में बनेंगी श्रीराम और सीता की मूर्तियां
हल्द्वानी।
अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्तियां बनाने के लिए नेपाल से लाई जा रही 40 टन वजनी दो शिलाएं आज यानी 31 जनवरी को गोपालगंज से उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश कर जाएंगी। श्रद्धालुओ की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।
दोनों शिलाओं के पत्थरों को भूवैज्ञानिक और पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में नेपाल के पोखरा में शालिग्रामी नदी (काली गंडकी) से निकाला गया है। 26 जनवरी को वहां से ट्रक में लोड किया। पूजा के बाद दोनों शिलाओं को सड़क मार्ग से ट्रक से अयोध्या भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने 'डिजिटल हाउस अरेस्ट' स्कैम का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

एक शिला का वजन 26 टन और दूसरी शिला का वजन 14 टन है। यानी दोनों पत्थरों का वजन 40 टन है। पत्थर को नदी तल से हटाने से पहले धार्मिक अनुष्ठान किए गए। विशेष पूजा अर्चना की गई।
अब सिला को अयोध्या लाया जा रहा है। गलेश्वर महादेव मंदिर में 26 जनवरी को रुद्राभिषेक भी किया गया है। नेपाल के सीतामढ़ी के महंतदो महीने पहले कारसेवक पुरम में रुद्राभिषेक के लिए आए थे। उन्होंने ही शालिग्राम शिला के बारे में ट्रस्ट को जानकारी दी थी। उसके बाद इस पुराने पत्थर को नदी से निकालकर अयोध्या लाने का कार्यक्रम तय हुआ। इसमें नेपाल सरकार ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  यदि आपके पास भी हैं 2000 के नोट तो सबसे पहले करें ये काम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement