Connect with us

नैनीताल

मुरादाबाद के पर्यटकों की कार नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन बच्चों सहित नौ लोग मामूली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह, जोगिंदर चौहान, पवन चौधरी, अंजू चौधरी, दीपू चौधरी, स्वामी और तीन बच्चे किट्टू (7) गोलू (5) और परी (8) सवार थे। सभी नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे। चालक के अनुसार लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु करवाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement