Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश रामझूला के पास गंगा नदी में बहा दिल्ली का पर्यटक

पत्नी और दोस्तों के साथ घूमने आया था पर्यटक, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

ऋषिकेश रामझूला के पास गंगा नदी में बहा दिल्ली का पर्यटक

ऋषिकेश। 1 अक्टूबर 2023 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ऋषिकेश में रामझूला के पास गंगा नदी में एक युवक बह गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते SDRF टीम उपनिरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से भी लगातार गहन सर्च किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उक्त युवक अपनी पत्नी व दो अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया हुआ था व रामझूला के पास गंगा नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया। व्यक्ति का नाम :-श्री ललित शर्मा, उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री मोहन पाल। निवासी :- ओखला दिल्ली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›