Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में ऐसे किया विदेशी पर्यटक को रेस्क्यू, ट्रॉली में फंस गया था पर्यटक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तकनीकी खामी आने से मल्लीताल से स्नो व्यू ले जाने वाली ट्रॉली (केबल कार) रास्ते में अटक गई। इससे उसमें बैठे विदेशी पर्यटकों और अन्य लोगों की सांस अटक गई। उनको बमुश्किल रैस्क्यू किया गया।
शाम विदेशी पर्यटकों समेत स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक स्टैंड से 50 मीटर की दूरी पर जाकर ट्रॉली रुक गई।ट्रॉली में मौजूद विदेशियों और छोटे छोटे स्कूली बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई। कुमाऊं मण्डल विकास निगम द्वारा संचालित ट्रॉली मैनेजमेंट टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए रैस्क्यू कार्य शुरू कराया और सभी को सकुशल नीचे उतारा। ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटक, छह स्कूली बच्चे और एक परिजन मौजूद थे। टीम ने एक एक कर सभी सवारियों का लगभग 80 फ़ीट की ऊंचाई से रस्सियों के सहारे रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल विस्तार से कोई फायदा नहीं होगा,विभाग अपना सप्लीमेंट्री बजट ही खर्च नहीं कर पा रहे : नेता प्रतिपक्ष
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement