Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में दर्दनाक हादसा: बरात में जा रहे दो युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बरात में जा रहे दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही एक कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार गुलशेर और अरशद नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बाग से आम तोड़ने से बच्चों को रोका तो एक बच्चे के परिवार ने चौकीदार को पिलर से बांधकर पीटा


शादी की खुशियां मातम में बदली
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के 9 नवंबर दौरे की तैयारियां तेज़: मुख्य सचिव ने FRI का किया निरीक्षण, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement