Report by : कालू वर्मा
Published at :
गंग नहर में डूबे दो कांवड़िए, सर्च अभियान जारी

एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी तेज बहाव में हुआ गायब
हरिद्वार
। शनिवार सुबह दो कांवड़िए नहर में डूब गए। स्थानीय पुलिस और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, मगर दोनों कांवड़ियों का कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के सुबह करीब छह बजे धनौरी में एक कांवड़िए ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पीछे से दूसरा कांवड़िया भी कूद गया, लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव में दोनों ही बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›