Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर में पड़ोसी की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट जा रहे दो लोगों की मौत

रानीखेत हाइवे पर हुआ हादसा, स्कूटी सवार दोनों को प्राइवेट बस ने रौंदा

रामनगर। रामनगर में रानीखेत हाइवे स्थित रोडवेज डिपो के पास एक स्कूटी को प्राइवेट बस ने रौंद दिया। हादसे में एक पूर्व फौजी और पर्यटन कारोबारी की मौत हो गई। दोनों अपने पड़ोसी की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट जा रहे थे।
भरतपुरी निवासी पूर्व फौजी विक्रम सिंह नेगी (44) पुत्र स्व. जगत सिंह नेगी व पर्यटन कारोबारी गिरीश चंद्र पांडे (49) पुत्र किशन पांडे के पड़ोसी बुजुर्ग इंद्रमणि पांडे की गुरुवार देरशाम को मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े बस बजे दोनों एक स्कूटी से पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट जा रहे थे। पुलिस के अनुसार रोडवेज के पास पीछे से तेज गति में आ रही रामनगर-काशीपुर रूट पर वाली निजी बस ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। टक्के बाद स्कूटी बस के नीचे घुस गई। इसके बाद बस तेज गति से आगे खड़ी कार को टक्कर मारकर रुक गई। बस के नीचे फंसे पूर्व फौजी व पर्यटन कारोबारी को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पूर्व फौजी मूल रूप से बजबाड़ पूलान्टेश्वर स्याल्दे अल्मोड़ा के रहने वाले थे। पर्यटन कारोबारी रामनगर में ही रहते थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›