Report by : कालू वर्मा
Published at :
डांट पड़ी तो नाराज होकर घर छोड़ चली गई दो नाबालिक छात्राएं, बरेली रेलवे स्टेशन पर मिली

छात्राओं को लेकर टीम हुई हरिद्वार के लिए रवाना, परिजन एवं क्षेत्रवासियों ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार
हरिद्वार
। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत माता वैष्णो देवी स्कूल के लिए अपने घर से निकली 2 नाबालिक छात्राएं लापता हो गई। दिनांक 21.08.2023 को सरोज कुमार निवासी मोहल्ला चौहानन की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर क्रमशः 13 वर्षीय दोनों बालिकाओं के अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 628/2023 धारा 363 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना का तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नाबालिक बालिकाओं की तलाश हेतु रवाना की गई। क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन/आसपास पूछताछ कर/व्हाट्सएप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार कर लगातार प्रयासों के पश्चात आज दिनांक 22.08.2023 को दोनों नाबालिक बालिकाओं को सकुशल जीआरपी बरेली से बरामद किया गया।
दोनों नाबालिक बालिकाओं को परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
3-प्रभारी चौकी बाजार विकास रावत
4-महिला उप निरीक्षक पूजा पांडेय
5-हैड कॉस्टेबल प्रेम सिंह
6-का0 संदीप सिंह
7-का0 दीपक चौधरी
8-का0 सुनील दत्त शर्मा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›