Connect with us

नई दिल्ली

फर्जी कागजात से 40 लाख की ठगी करने वाले दो नटवर लाल गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फर्जी कागजात से 40 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
हरिद्वार। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 40 लाख की ठगी करने के मामले
में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे दो लोगों को
गिरफ्तार किया है। बीते वर्ष कनखल निवासी सन्नी कपूर ने ज्वालापुर
कोतवाली में महंत बालक नाथ योगी शिष्य स्वर्गीय महंत गोपालनाथ पुत्र
ज्ञान चंद तोमर निवासी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर व ज्ञानचंद तोमर
पुत्र स्वर्गीय मेघराज निवासी लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर के खिलाफ
कूटरचनाा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के नाम पर 40 लाख की ठगी करने
का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज होने के बाद से
ही आरोपित फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर
लिया। पुलिस टीम में एसआई महिपाल सिंह, कांस्टेबल सतवीर व रवि कुमार
शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई गति पकड़ चुकी है,सचिव लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली

Select Language

Advertisement