Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 35 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं(नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाल लालकुआं डी०आर०वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम व एस० ओ० जी० टीम के लालकुंआ क्षेत्र में रात्रि में देख रेख शान्ति व्यवस्था व मादक पदार्थ के विरूद्ध संयुक्त चैकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर पर मोटर साईकिल अपाची न० यूपी 25 एएक्स 9389 रंग सफेद में कुल 172. 11 ग्राम अवैध स्मैक की चोरी छिपे तस्करी करते हुए 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर तस्करों के विरूद्ध थाना लालकुआं पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›