Connect with us

नैनीताल

अवैध मादक पदार्थों को लेकर नैनीताल पुलिस की बडी कार्यवाही, 800 पेटी बियर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुक्तेश्वर(नैनीताल)- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र एवं बैरियरों में प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली मय पुलिस टीम एचसीपी जगदीश भारती, कांस्टेबल ललित के द्वारा शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चौकी धानाचूली चेक पोस्ट पर देर रात्रि चेकिंग के दौरान एक कैंटर संख्या uk04 CB0213 को रोकर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कैंटर से अवैध रूप से ले जाई जा रही 800 पेटी बियर बरामद कर 02 अभियुक्त राहुल पुत्र सोमपाल निवासी बरहनी बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष व अभियुक्त संजय आर्य पुत्र कैलाश आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना बनभूलपुरा उम्र-19 वर्ष को हिरासत पुलिस लेकर थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 34/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। कार्यवाही के द्वारा पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार चौकी प्रभारी धानचुली, एचसीपी जगदीश भारती, कांस्टेबल ललित आदि मौजूद थे।

Select Language

Advertisement