Report by : कालू वर्मा
Published at :
अवैध भंडारण में दो स्टोन क्रशर प्लांट सील

एसडीएम ने खान अधिकारी के साथ मारा छापा
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशो के क्रम में विशनपुर/फेरुपुर क्षेत्र हरिद्वार में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर मंगलवार को राजस्व व खनन टीम के साथ करवाई की गयी। जिसमें निम्न स्टोन क्रशर सील किए।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि गोमुख स्टोन क्रशर व नटराज स्टोन क्रशर बिशनपुर कोप्लांट स्वामी द्वारा बुग्गियों से माल खरीद रहे थे। सीसीटीवी काम ना करने और ऑनलाइन ओर मौके पर पाए गए। माल में अंतर होने के कारण दोनों स्टोन क्रशरों को सील किया गया। परिसर के अंदर से ही खुदान का
गड्ढा पाया गया। ई रवन्ना पोर्टल भी बन्द कर दिया गया है।
परिसर में पाए गए माल की नाप करके जुर्माना आरोपित किए जाने हेतु जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। अवैध खनन किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दोनो प्लांटों की पैमाइश कर आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद खनन क्षेत्रो में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी है।

अवैध भंडारण में दो स्टोन क्रशर प्लांट सील
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›