Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में सेटरिंग खोलते वक्त गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की में सेटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलोर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था।
बताया जा रहा है कि जहां पर तीनों शटरिंग का सामान खोल रहे थे उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें रशीद और उस्मान गिर गए। साथ में काम कर रहे एक मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि जिस गड्ढे में मजदूर गिरे थे वह काफी पुराना है। जिसमें गैस बनी हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि गड्ढे में गैस होने की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। वही रुड़की के सिविल अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement