Connect with us

हल्द्वानी

अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, चोरगलिया के दो युवकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी चोरगलिया के 5 युवक कार से घूमकर लौट रहे थे घर
हल्द्वानी। शक्तिफार्म के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। भीषण हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार 5 युवकों में दो की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि बाकी 3 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर किया है।
पुलिस ने बताया कि चोरगलिया निवासी पांच दोस्त रविवार रात कार से घूमने गए थे। देर रात इन युवकों ने शक्तिफार्म स्थित एक होटल में खाना खाया। उसके बाद वे वापस घर के लिए चल दिए। बताया जा रहा है कि वापसी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। रुद्रपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने सतीश आर्य (24) पुत्र कृष्णराम निवासी नयागांव कटान चोरगलिया, और राकेश उर्फ सोनू (20) पुत्र हरदयाल सिंह, निवासी मूल देवरनिया तहसील बहेड़ी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल कुमार (20) पुत्र लीलूराम, निवासी नयागांव कटान चोरगलिया और भारत सिंह रावत (18) पुत्र माधव सिंह रावत, निवासी चोरगलिया को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। जबकि कार सवार लकी पुत्र खड़क राम, निवासी राजपुरा चोरगलिया को मामूली चोट आई है। पांचों युवक आपस में दोस्त बताए गए हैं। राकेश का चोरगलिया में फोटो स्टूडियो है। चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि कार से पांचों दोस्तों को बामुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जिसमें दो की मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement