उत्तराखण्ड

दिल्ली दहलाने की साजिश में ऊधमसिंह नगर के अपराधी का आया नाम! दो हैंड ग्रेनेड मिले

गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव का रहने वाला जगजीत सिंह पेरोल से हुआ था फरार
रुदपुर
। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले धमाकों की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों के घर से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है सूत्रों की मानें तो इनमें एक ऊधम सिंह नगर जिले का वांछित अपराधी जगजीत सिंह शामिल है। गदपुर गूलरभोज के गांव कोपा कृपाली गांव का रहने वाला जगजीत सिंह जग्गा उर्फ याकूब कप्तान पर वर्ष 2018 में रुद्रपुर क्षेत्र में हत्या का आरोप लगा था। घटना के बाद से जगजीत सिंह फरार हो गया था, हालांकि कुछ महीनों बाद रुद्रपुर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष अप्रैल में जगजीत 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। घर आने से पहले ही वह रास्ते में पैरोल कस्टडी से फरार हो गया था। जगजीत के खिलाफ गदरपुर थाने में पैरोल से फरार होने का एक केस भी दर्ज है। हालांकि इसके बाद से वह कभी जिला पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
उधर दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जगजीत कुख्यात बंबीहा गिरोह का सदस्य है और विदेशी किलर गैंग के भी संपर्क में है। दिल्ली पुलिस की कामयाबी पर कहीं न कहीं जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जगजीत को गिरफ्तार करने की स्थानीय पुलिस ने कोशिश ही नहीं की।
ऊधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक पुलिस लगातार दिल्ली और पंजाब पुलिस के संपर्क में है। बड़ी बात यह है की गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जगजीत सिंह और उसके साथी नौशाद के भलस्वा की श्रद्धा नगर कॉलोनी स्थित किराए के घर से शुक्रवार को खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था।
शनिवार दिन में पुलिस ने भलस्वा डेरी के जोहड से एक युवक के शव के कुछ अवशेष भी बरामद कर लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टुकड़ों में शव मिला है। शव किसका है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका है कि अपने आकाओं का निर्देश मिलने के बाद दोनों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी