Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा बचा

सभासद ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क की हालत पर नाराजगी जताई
(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, बड़ा हादसा टला। सभासद ने वर्षों से खराब पड़ी सड़क की हालत पर नाराजगी जताई।
नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में हेम कांडपाल और उनकी पत्नी ड्यूटी के लिए घर से निकले ही थे कि पास में ही उनकी सिल्वर रंग की एक्स.यू.वी.300 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गहरी गहरी खाई वाले इस क्षेत्र में गाड़ी खाई में गिरने से बाल बाल बची और बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रीय सभासद पुष्कर सिंह बोरा ने बताया कि सड़क के गड्ढे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की आपदा में ये सड़क टूट गई थी और तभी से इसे रिपेयर नहीं किया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से की है लेकिन वस्तुस्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›