Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अनियंत्रित हो कार गहरी खाई में गिरी, पूर्व सभासद व शिक्षक की मौत, दो लोग गंभीर हालत में

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा मार्ग में ज्योली में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल होने की खबर है। सूचना प्राप्त होते ही पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा अपनी कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस बीच ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां उपचार के दौरान सचिन टम्टा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सचिन टम्टा नगर क्षेत्र से लगे प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। उनका यहां टम्टा मोहल्ला में आवास है। दुर्घटना के वक्त वाहन वही चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वे कार में ही फंसे रह गए थे, जबकि उनके साथी कार के लुढ़कते ही छिटक गए थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›