Report by : CWN Desk
Published at :
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया

हल्द्वानी-

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा 2500 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर सरकारी भर्तियों में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार दे रही है तो वही निजी क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कंपनियों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जिससे कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे।रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा स्थाई रोजगार के लिए लगभग ढाई हजार पदों पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए रोजगार मेले में साक्षात्कार शुरू किए गए।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया

सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने बताया कि सिडकुल की 16 कंपनियों द्वारा सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। सेवायोजन विभाग भी रोजगार मेले में लगातार साक्षात्कार से लेकर पंजीकरण की मॉनिटरिंग कर रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›