Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा वैध घोषित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज होने से सोमवार को जिला मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आपत्ति को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल और कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने पर्चा दाखिल किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपा के पति और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल ने पुष्पा नेगी के नामांकन पर आपत्ति जताई। इसमें संपत्ति संबंधी बिंदुओं के साथ आधार कार्ड में फोटो स्पष्ट न होने और हस्ताक्षर मेल न खाने जैसी बातें शामिल थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने वन विभाग में आउटसोर्स एजेंसी से माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर अंतरिम रोक लगाई

आपत्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी को आवश्यक दस्तावेज पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे, फिर भी जानबूझकर प्रक्रिया में देरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैप्टन अमरिंदर की पत्नी सांसद परनीत कांग्रेस से निलंबित

करीब तीन घंटे तक चली गहमागहमी के बाद चुनाव अधिकारी ने आपत्ति को आधारहीन मानते हुए पुष्पा नेगी का नामांकन वैध घोषित कर दिया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्दयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्या, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट लक्की और जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement