Connect with us

नैनीताल

अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी घूमने पहुंचे जिम कार्बेट पार्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। अमेरिका के राजदूत कार्बेट पार्क पहुंचे हैं।अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी दिल्ली में दूतावास में नियुक्त हैं।
बुधवार को उनका काफिला सुरक्षा के बीच कार द्वारा रामनगर पहुंचा। यहां से उनका काफिला धनगढ़ी गेट पर पहुंचा। जहां से सुरक्षा के बीच उन्हें कार्बेट पार्क ले जाया गया। कार्बेट पार्क में गार्सेटी वीआईपी विश्राम गृह में सफारी व नाइट स्टे करेंगे। हालांकि उनका कार्यक्रम कार्बेट में कब तक हैं, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
कार्बेट प्रशासन ने राजदूत के कार्बेट पार्क में आने की पुष्टि की है। इससे पहले करीब दो माह पूर्व एक अन्य राजदूत भी कार्बेट पार्क पहुंचकर भ्रमण कर चुकी है।
कार्बेट पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन इन दिनों नाइट स्टे के लिए पर्यटकों से पूरी तरह पैक है। करीब ढाई माह बाद कार्बेट पार्क में बरसात की वजह से नाइट स्टे 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, 20 वर्षीय युवती की मौके पर मौत, चालक फरार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement