हरिद्वार

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा का 7 लाख नए सदस्य जोड़ने का बड़ा लक्ष्य, बूथ पर फोकस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के लिए भाजपा ने 7 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। हरिद्वार बैठक में बनी रणनीति की पूरी खबर पढ़ें।

हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठन विस्तार प्लान तैयार किया है। पार्टी ने चुनाव तक राज्य में सात लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। हरिद्वार में आयोजित संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक में इस चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तक सक्रिय रहने का निर्देश दिया। राज्य में अभी भाजपा के 22 लाख सक्रिय सदस्य हैं, जिन्हें बढ़ाकर 29 लाख करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी मोर्चा पदाधिकारियों को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में सबसे ज्यादा जोर युवा, महिला और अनुसूचित मोर्चा पर रहेगा। इसके अलावा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के बूथ स्तर के प्रभावी और मजबूत कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने की योजना है। इसके लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संवाद और ज्वाइनिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
प्रदेश प्रभारी राम माधव ने बैठक में बूथ जीतने की रणनीति पर विशेष जोर दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पिछली बार हारे हुए बूथों को जीत में बदलने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने को कहा है। इस अभियान के जरिए भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को हर बूथ पर मजबूत करने की तैयारी में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी