उत्तराखण्ड

16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं होंगी शुरू, 1253 केंद्र बनाए

2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, 25 मई को जारी होगा रिजल्ट

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं।परीक्षा का रिजल्ट 25 मई तक घोषित होगा।  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय में इसकी समीक्षा की।
परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1253 केंद्र बनाये गये हैं, जहां 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। उड़न दस्ते नियमित रूप से जांच करते रहेंगे। खासकर सड़क मार्ग से अधिक दूरी पर स्थित केंद्रों पर भी उन्हें अनिवार्य रूप से जाना होगा। डॉ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल के एक लाख 32 हजार 115 और इंटर के एक लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं हैं। इस बैठक में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेंद्र यादव, डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक- माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, सचिव- विद्यालयी शिक्षा बोर्ड नीता तिवारी, अपर निदेशक आरके उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट और डॉ. मुकुल सती शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी