उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बॉलीवुड के अक्षय कुमार और अनन्या पांडेय, 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

देहरादून। करीब सवा साल बाद एक बार फिर अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे हैं। गुरुवार से देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म में आर माधवनअनन्या पांडे और चित्रांगना सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
पहले दिन अक्षय कुमार के एक घर में प्रवेश व परिवार के सदस्यों से बातचीत दृश्य फिल्माए गए। फिल्म शूटिंग के लिए शाम को अभिनेत्री अनन्या पांडेय भी दून पहुंच गई हैं। आर माधवन व चित्रांगदा सिंह भी जल्द आएंगे। धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आर माधवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और चित्रांगना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले फरवरी में फिल्म कठपुतली की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार देहरादून आए थे। देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्देशकों को आकर्षित करती रही है। शायद यही कारण है कि देहरादून और मसूरी में कई बड़े बैनरों की फिल्म शूट हो चुकी है। गुरुवार से देहरादून और मसूरी में धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्म की शूटिंग होनी है। फिल्म के प्रोड्यूसर माधव राय कपूर भी देहरादून पहुंचे हैं। इससे पहले वह फिल्म जुग-जुग जियो को प्रोड्यूस कर चुके हैं।
देहरादून और मसूरी में करीब 15 दिन फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म के अन्य कलाकार अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आर माधवन इससे पहले भी उत्तराखंड आ चुके हैं। उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग का काम देख रहे लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि फिल्म के लिए उत्तराखंड के ही जूनियर आर्टिस्ट को मौका दिया गया है। साथ ही, उत्तराखंड के ही युवाओं को स्पाट ब्वाय और बाउंसर बनाया गया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी