चमोली

कर्णप्रयाग में बड़ा हादसा: खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, छाया मातम

images – 2023 02 14T113102

कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग पर मवाणी गदेरे के पास गहरी खाई में चमोली पुलिस के अनुचर बिरेंद्र सिंह का शव और स्कूटी मिली। पुलिस महकमे में शोक की लहर।

चमोली। जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर मवाणी गदेरे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की जान चली गई। गुरुवार सुबह मवाणी गदेरे के पास गहरी खाई में स्कूटी के साथ एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे और मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान बणसोली (कपीरी) निवासी 45 वर्षीय बिरेंद्र सिंह पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। बिरेंद्र सिंह चमोली पुलिस में अनुचर के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती गोविंदघाट थाने में थी। आशंका जताई जा रही है कि चार-पांच दिन पहले गांव जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। सड़क से काफी नीचे होने के कारण हादसे का तुरंत पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने खाई में स्कूटी और शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम खाई होने के कारण एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हाल ही में बिरेंद्र सिंह की ड्यूटी भराड़ीसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान लगी थी।
बिरेंद्र सिंह वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे गौचर में रहते हैं, जबकि मां और भाई गांव में रहते हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक समर्पित साथी का असमय चले जाना चमोली पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी