धर्म-कर्म/मेले-पर्व

उत्तराखंड: चारधाम के कपाट इस तारीख को खुलेंगे, तिथि घोषित

26 अपैल को केदारनाथ, 27 अप्रैल को बदरीनाथ, 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट

देहरादून। उत्तराखंड में 2023 को चारधाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई। अप्रैल से यात्रा शुरू हो जाएगी।
बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खुलेंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल व सचिव श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि यमुना जयंती चैत्र शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त व समय तय किया जाएगा।
केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं, गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।
पिछले साल करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम 2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था। बता दें कि पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे।
रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी