Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड वन विकास निगम लाखो का घोटाला, 4 कर्मचारि निलंबित, पुलिस ने मामला दर्ज किया

जांच के बाद कई टिम्बर व्यापारियों पर गिर सकती गाज, सक के दायरे में कई लोग

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं उत्तराखंड वन विकास निगम के डिपो नंबर 5 में लाखो का घोटाला सामने आया है। जिस पर कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और उन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून 2023 को प्रकाष्ठ की नीलामी संपन्न हुई थी, नीलामी के उपरांत क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम हल्द्वानी द्वारा संपन्न हुई नीलामी से संबंधित प्रपत्रों की जांच की गई तो जांच के दौरान प्रपत्रों में काफी अनियमितताएं पाई गई। लोंटों की नीलामी में प्रभागीय विक्रय प्रबंधक द्वारा विक्रय की गई लौट की वास्तविक धनराशि एवं डिपो कार्यालय से क्रेताओं को प्रेषित अनुमोदन पत्र में अंकित धनराशि एवं लौट के बिलों में अंकित धनराशि में अंतर पाया गया, कुल 17 लाख 94 हजार 5 सौ रुपये में बिक्री की गई लकड़ी एवं डिपो के उक्त कार्मिकों द्वारा कूट रचित तरीके से हेरा फेरी करते हुए 9 लाख 17 हजार रुपये का बिल बना दिया तथा समस्त विक्रय लौटों की निकासी डिपो से कर दी गई, डिपो के उक्त कार्मिकों द्वारा गलत इनवॉइस तैयार कर क्रेताओं को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए धनराशि 8 लाख 77 हजार 500 रुपये की राजस्व की उत्तराखंड वन विकास निगम को क्षति पहुंचाई है। उक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टिया जांच करने पर डिपो में कार्यों को संपादित करने वाले डिपो अधिकारी, दो कर्मचारी व एक आउटसोर्स कर्मचारी सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।साथ ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय विक्रय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह द्वारा लालकुऑं कोतवाली में तहरीर दी गई जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›