Connect with us

नैनीताल

2024 तक उत्तराखंड शत प्रतिशत डॉक्टरों वाला प्रदेश होगा: डॉ धन सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंत्री ने कहा कि 30 मार्च से पहले 350 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने नैनीताल में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और प्रदेश को 2024 में सत प्रतिशत डॉक्टरों वाला प्रदेश बनाने का दावा किया।
नैनीताल में आज नशे के खिलाफ अभियान की शुरुवात करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा डा.मंत्री धन सिंह रावत ने स्कूली बच्चों की एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नैनीताल के सैनिक स्कूल के बच्चों ने न केवल अपने बैंड बल्कि जानवरों की वेश भूषा का आवरण कर लोगों को खासा प्रभावित किया। इसके अलावा एन.सी.सी.की नेवी और आर्मी विंग के छात्र छात्राओं ने जोश के साथ नारे लगाए और पोस्टर लेकर लोगों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मंत्री ने नैनीताल विधायक सरिता आर्या के साथ छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। मंत्री ने कहा कि 30 मार्च से पहले 350 डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, इसके अलावा 30 वर्षों के इतिहास में 349 असिस्टेंट प्रफेसरों की नियुक्ति मैडिकल शिक्षा में कई जा रही है, 171 रिजल्ट आने वाले लोगों को दस दिनों के भीतर नौकरियां दी जाएंगी। डॉक्टरों की कमी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक उत्तराखंड में 100 प्रतिशत डॉक्टर होंगे। विशेसज्ञ डॉक्टरों को मनचाही तनख्वाह पर रखने के लिए उन्होंने आमंत्रित किया है और विशेष पुरुस्कार के रूप में चिकित्सकों की सेवानिवृत्ती की उम्र 62 से 65 वर्ष तक करने की तैयारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्टीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में क्या बोले सीएम धामी, आप भी सुनिए..

Select Language

Advertisement