Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। वन रेंज नथुवाखान द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा अनुली, जिला अल्मोड़ा में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया गया। वन क्षेत्राधिकारी नथुवाखान सहित समस्त वन अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा।
