Connect with us

नई दिल्ली

नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे, आज लेंगे शपथ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरियाणा। नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। अमित शाह ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा की कमान सौंपने के ऐलान कर दिया है। बुधवार को हुई भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसकी घोषणा खुद अमित शाह ने की है।
भारतीय जनता पार्टी ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया था। इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बुधवार को पंचकूला में बीजेपी के विधायकों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया गया। बाद में आधिकारिक तौर पर विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी की घोषणा की गई। नायब सिंह सैनी गुरुवार, 17 अक्टूबर को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास रखते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को दोबारा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। 

यह भी पढ़ें 👉  बीरोंखाल में भीषण कार हादसा: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, आठ साल के बच्चे की मौत, छह घायल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement