Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल बारह पत्थर चैक पोस्ट पर पुलिस के जवान की अवैध वसूली का वीडियो वायरल

बोला, इंडियन आर्मी पुलिस के सामने क्या बेचती है?

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में खुलेआम अवैध वसूली करने वाले एक पुलिस जवान का वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। ये जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर ₹200/की मांग कर रहा है और कह रहा है कि इंडियन आर्मी पुलिस के सामने क्या बेचती है? पुलिस अब वीडियो प्राप्त होने के बाद जांच और कार्यवाही की बात कर रही है।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। आज यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी। अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के.19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवन ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है।अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है।
नैनीताल के एस.पी.क्राइम जगदीश चंद ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखी है। वीडियो देखने के बाद जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›