Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: बाघ-तेंदुए के आतंक पर विशाल वर्मा ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, सरकारी नौकरी की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के समाजसेवी विशाल वर्मा और अंजलि वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बाघ-तेंदुए के हमलों में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग की।

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाघ और तेंदुए के बढ़ते आतंक को लेकर जनमानस में भारी रोष और भय व्याप्त है। इसी गंभीर समस्या के समाधान हेतु समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की पुरजोर मांग की है।
विशाल वर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले के रानीबाग, कटघरिया, भीमताल, ओखलकांडा और धारी समेत कई इलाकों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। पिछले मात्र 10 दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में बाघ और तेंदुए के हमले से पांच से अधिक लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इन घटनाओं से स्थानीय ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते आतंक के बावजूद अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई धरातल पर नहीं दिख रही है। अंजलि वर्मा के अनुसार, हल्द्वानी और नैनीताल के रिहायशी इलाकों में बाघ की मौजूदगी से आम जनता में दहशत का माहौल है। अधिकारियों द्वारा पिंजरा लगाने और जानवर को पकड़ने में की जा रही देरी जानलेवा साबित हो रही है।
ताजा घटनाक्रम के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 की रात रानीबाग क्षेत्र में एक घर के अंदर गुलदार देखा गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशाल वर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने अति शीघ्र संवेदनशील इलाकों में पिंजरे लगाकर आदमखोर जानवरों को पकड़ने का निवेदन किया है ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

Select Language

Advertisement