Report by : Paras Bisht
Published at :
विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में पर्यटक भविष्य में हेलीकाफ्टर से कर पाएंगे दर्शन

हेलीपैड बनाने की कवायद तेज, डीएम के निर्देश पर हेलीपैड बनाने के लिए भूमि चयन शुरू
भवाली। प्रसिद्ध कैंचीधाम में पर्यटकों की सुविधा के लिए हेलीपैड बनाने की कवायद तेज हो गई। डीएम के निर्देश के बाद यहां हेलीपैड बनाने के लिए भूमि चयन का काम शुरू हो गया है। नैनीताल में भी हेलीपैड बनाने के लिए का चिह्नीकरण किया जा रहा है।
कैंचीधाम में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु नीब करौरी बाबाद के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। मास्टर प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। अब अगला कदम हेलीकॉप्टर सेवाओं से कैंचीधाम को जोड़ने के लिए उठाया गया है। लेकिन कैंचीधाम के आसपास का पूरा इलाका पहाड़ी है। यहां पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए आदर्श स्थितियां मुश्किल हैं। ऐसे में कैंची से पहले या फिर उसके कुछ आगे जाकर खुले स्थान की पहचान की जा रही है। जहां पर हेलीपैड बनाया जा सके। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कैंची एवं नैनीताल में हेलीपैड बनाने की योजना है। भूमि चयन का काम किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›