उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह में वॉक युद्ध

संगठन में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को लेकर थम नहीं रही कांग्रेस में रार
देहरादून। कांग्रेस के भीतर गुटबाजी थम नहीं रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में संगठन में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को निशाने पर लिया। वहीं प्रीतम सिंह ने पलटवार करने में देर नहीं लगाते हुए माहरा को पार्टी के भीतर उचित फोरम पर बात रखने की नसीहत दे डाली।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में कांग्रेस में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन की उपेक्षा को लेकर किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के बयान पर पलटवार किया। बेहड़ का नाम लिए बगैर उन पर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट की तारीफ करने का आरोप लगाया। कहा कि जिस भाजपा की तारीफ की जा रही है, वहां संगठन में इस प्रकार संतुलन को मुद्दा नहीं बनाया जाता। अजय भट्ट जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे तो साथ में नेता प्रतिपक्ष भी थे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पर भी प्रदेश प्रभारी को लेकर दिए गए बयान के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रभारी पर बयान गैर जरूरी है। प्रभारी की तैनाती पार्टी हाईकमान ने की है। उनके विरुद्ध बयान हाईकमान के विरुद्ध माना जाएगा। प्रभारी के निर्देश पर ही प्रदेश में कांग्रेस कार्यकत्र्ता हर सप्ताह आंदोलन कर रहे हैं। जोशीमठ से लेकर तमाम विषयों को पार्टी प्रमुखता से उठा रही है।
वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पर पलटवार किया। नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि करन माहरा को भी उचित प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए। यह नियम सभी पर लागू होता है तो अध्यक्ष को भी इसका पालन करना होगा। कहा कि पार्टी हाईकमान ने समय-समय पर प्रदेश की स्थिति का संज्ञान लिया है। पार्टी का एक-एक कार्यकत्र्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पित है। तिलकराज बेहड़ के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी