Connect with us

उत्तराखण्ड

आज से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड और शीतलहर का प्रकोप
हल्द्वानी। मंगलवार से मैदान का मिजाज बदलेगा। पहाड़ से मैदान तक जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से
मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।।देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई।वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement