Connect with us

नई दिल्ली

शादी की खुशियां मातम में बदली, 14 लोगों की मौत की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धनबाद में बिल्डिंग में सिलिंडर फटा, आग लगने से कई लोग झलसे
नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद में एक बिल्डिंग में आग लगने से दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा ही है। हालांकि अभी रेस्क्यू किया जा रहा है। 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आशीर्वाद ट्विन टावर के पीछे वाले बी ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर गैस सिलेंडर फटने से हादसा बताया जा रहा है। मरने वालों में एक बच्ची भी है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा कि एक घर में शादी थी और और सिलिंडर फट गया। शादी की खुशियों भरा घर मातम में बदल गई।

Select Language

Advertisement