Connect with us

नैनीताल

पारंपरिक तरीके से तिब्बती समुदाय का नए साल (लौसर) का स्वागत, धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घआयु की कामना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

3 दिन इसलिए बंद रहेगी नैनीताल की मशहूर तिब्बती मार्केट

(कमल जगाती)

नैनीताल। तिब्बतियों का नववर्ष 21 फरवरी से शुरू हो गया है। नैनीताल में रहने वाले तिब्बती समुदाय के लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया। नववर्ष पर धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घ आयु को लेकर विशेष पूजा की।घरों में पकवान इत्यादि बनाए गए।
बुधवार को लौसर के दूसरे दिन मुख्य बौद्ध गुरु नामगे सोनम, अगए, तेजीन छेपेले ने पूजा अर्चना कर नैनीताल व विश्व शांति की कामना की इसके साथ ही तिब्बती समुदाय लोगो ने एक साथ अन्न को हवा में उड़ा कर सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर बौद्ध मठ परिसर में पारंपरिक परिधान पहने युवक युवतियाँ ने तिब्बती लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वही एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। तिब्बती संघर्ष सगठन के अध्यक्ष छिरिंग तोपगेल ने बताया लोसर पर्व के अवसर पर तीन दिन तक तिब्बतेन दिन मार्केट बंद रहेंगी। सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में तीन दिन तक चलने वाले लोसर समरोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर जरनल सेक्रेटरी तेजिन गंदेय, वॉन्गदयू, तेजीन धोयूं, छिरिनग पेगीय, रिंनजीन, यसी तूपतेन शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  खिला मौसम तो चहके पर्यटक, नैनीताल हुआ गुलजार, अब आस पास ढहरने की जगह खोज रहे पर्यटक

Select Language

Advertisement