Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट पर भीख मांगने वालों का जबरदस्त आतंक है। वैसे तो सरकारी कागजों में हरिद्वार प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जो भिक्षावृत्ति पर रोक है, लेकिन हरिद्वार में सबसे अधिक भीख मांगने वाले हैं। आजकल माघ माह स्नान है। श्रद्धालुओ की भीड़ भी है। भीख मांगने वालों का इतना आतंक है कि यात्रियों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यात्रियों से बदतमीजी भी करते हैं। समय-समय पर पुलिस इन्हें पकड़क भी ले जाती है, लेकिन यह फिर आ जाते हैं। आज सुबह एक यात्री को घेर लिया और यात्री को बचने के लिए खंभे का सहारा लेना पड़ा।