Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड क्यों आएं हैं बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आचार्य बालकृष्ण के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जारी किया वीडियो
देहरादून।
मध्य प्रदेश बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल छाए हैं। लोगों की जिंदगी से जुड़ी परेशानियों को हल करने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम आते शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे।
आचार्य बालकृष्ण के साथ उत्‍तराखंड के टिहरी के ब्यासी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि वह उत्तराखंड के संतों को बागेश्‍वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं।
वायरल वीडियो बागेश्वर धाम बोल रहे हैं कि आचार्य बालकृष्‍ण समूचे भारत में लोगों को औषधि से लाभ पहुंचा रहे हैं। आचार्य बालकृष्‍ण ने वीडियो में कहा कि भारत में हम लोग औषध‍ि से लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा क‍ि सब लोग प्रेम पूर्वक रहें। उन्‍होंने कहा कि बहुत जल्‍दी भव्‍य यज्ञ होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि 13 से 19 फरवरी को यज्ञ होगा। उसी के लिए हम निमंत्रण देने आए हैं।  

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में बारिश का कहर, कहीं बह गई जिप्सी तो कहीं भरभरा कर ढह गया मकान, डरा रही नदियां, देखिए वीडियो

Select Language

Advertisement