Report by : Paras Bisht
Published at :
नौकुचियाताल के गांव में गुलदार से भिड़ी महिला, गुलदार भागा, महिला अस्पताल में भर्ती

मवेशियों के चारा लेने गई थी जंगल, वहां गुलदार ने कर दिया हमला
भीमताल। घर से 500 मीटर दूरी पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की हिम्मत के आगे गुलदार टिक नहीं पाया और जंगल में भाग गया। परिजन आनन-फानन में घायल को हल्द्वानी हायर सेंटर ले गए।
जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के नौकुचियाताल ग्राम खैरोला पांडे में लंबे समय में बाघ की चहल-कदमी देखी जा रही है। मंगलवार सुबह को करीब 11 बजे खैरोला पांडे में निवासी अनीता सुनौरी (38) पत्नी मोहन चंद्र सुनौरी घर से 500 मीटर की दूरी पर मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। अनीता ने भी बिना डरे गुलदार का सामना किया। इस पर गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया। छोटे बेटे भास्कर सुनौरी ने बताया कि मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जब तक मौके पर पहुंचते। तब तक गुलदार भाग गया था। प्रधान पति भुवन भट्ट और दुर्गादत्त पलड़िया ने वन विभाग पर ठीक तरह से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›