Report by : कालू वर्मा
Published at :
माँ को लालच देकर अज्ञात महिला ने चोरी किया 7 माह का बच्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने गठित की विभिन्न पुलिस टीमें, खुद कर रहे मॉनिटरिंग, आरोपी को तलाशने मैन्युअल पुलिसिंग के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि स्थानों के खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी, बच्चा चोरी की एक और वारदात सामने आयी है, हमारी प्रायोरिटी बच्चे को शीघ्र एवं सकुशल बरामद करना है – एसएसपी अजय सिंह

हरिद्वार। कोतवाली शहर क्षेत्र में चण्डीघाट निवासी महिला मंजू ने शिकायत देकर बताया कि कल दोपहर भीख मांगते वक्त एक अज्ञात महिला ने उसे 40 रू0 देकर आटा लेने के लिए भेजा। वापस लौटने पर पता चला कि अज्ञात महिला उसके 07 माह के बच्चे को चुराकर ले गई है। काफी तलाशने के बाद भी अज्ञात महिला व बच्चे का पता न चलने पर पीड़िता ने हरिद्वार पुलिस से सम्पर्क कर मदद की गुहार लगाई।

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0 549/23 धारा 363भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा बच्चे की जल्द तलाश हेतु विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा जा रहा है साथ ही घटनास्थल के आसपास एवं बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगालते हुए हर संभावित एंगल से बच्चे की तलाश की जा रही है।

अगर आपको भी इस संदर्भ में कोई जानकारी है तो आप हरिद्वार पुलिस को सूचना दे सकते हैं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›