देहरादून

मदरसे में खाना बनाने वाली महिला हुई गर्भवती, दो मदरसा शिक्षकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

महिला ने कहा मदरसे में लड़कियां बुलाई जाती थीं, विरोध करने पर डराने-धमकाने का आरोप
देहरादून।
सहसपुर थाना पुलिस ने मदरसे के दो कारी (शिक्षक) और प्रबंधक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने कहा कि वह थाना क्षेत्र की में स्थित एक मदरसे में खाना बनाने का काम करती थी। आरोप लगाया कि मदरसे में लड़कियां बुलाई जाती थीं, जिसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर उन्हें डराया धमकाया गया।
आरोप लगाया कि जनवरी माह में मदरसे के दो कारी और प्रबंधक ने चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर वह अपने घर लौट गई। कुछ समय बाद उसके पेट में दर्द हुआ। जब उसने जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इलाज के दौरान उसका गर्भपात भी हो गया। उसने देहरादून के प्राइवेट क्लीनिक में अपना इलाज कराया।
थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर कारी अली, कारी बुरान और प्रबंधक कारू रूमान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला उपनिरीक्षक रश्मि रावत को सौंप गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी