Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून में फर्जी रसूखदार निकला पांच महिलाओं का पति, महिला आयोग भी रह गया हैरान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत ने सबको चौंका दिया। महिला ने अपने पति के रहस्यमय और झूठे व्यवहार की शिकायत की थी, लेकिन मामले की तह में जाने पर बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच महिलाओं से झूठ बोलकर शादी की थी।

आरोपी खुद को रसूखदार और प्रभावशाली व्यक्ति बताता था। वह कभी खुद को सरकारी अधिकारी बताता, कभी किसी एक्सीडेंट का बहाना बनाकर महीनों तक गायब रहता। वह महिला को अधिकारियों और नेताओं के साथ ली गई तस्वीरें भी भेजता रहा, जिससे वह उस पर भरोसा करती रही। एक बार तो उसने खुद को पुरस्कार विजेता बताकर भी पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोमा से पति उठा तो खोले पत्नी के राज, पुलिस भी हुई हैरान

शिकायतकर्ता महिला ने आयोग को बताया कि शुरुआत में उसका पति सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद वह लंबे समय तक गायब रहने लगा। फिर धीरे-धीरे दूसरी महिलाओं से उसके रिश्तों की सच्चाई सामने आई।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है। आरोपी अब तक आयोग की किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस मामले को विशेष रूप से उठाया और सरकारी सहयोग की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी से शादी के लिए मां ने उठाया खौफनाक कदम, 5 साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या की

आयोग का मानना है कि ऐसे मामलों में जब आरोपी पहचान बदलकर लगातार स्थान बदलता है, तब उसे पकड़ने के लिए प्रशासन और पुलिस का सक्रिय सहयोग जरूरी होता है। मामले की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement