Report by : CWN Desk
Published at :
विश्व पर्यावरण दिवस: पुलिस परिवाजनों ने लिया प्रकृति को बचाने एवं संवारने का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस: पुलिस परिवाजनों ने लिया प्रकृति को बचाने एवं संवारने का संकल्प

हरिद्वार। श्री अरूण मोहन जोशी प्रधानाचार्य सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार की प्ररेणा से उपवा के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में पर्यावरण एवं प्रकृति से सम्बन्धित जागरूकता बढ़ाये जाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आज हुये कार्यक्रमों में सर्वप्रथम ए0टी0सी0 हरिद्वार की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरूणा भारती, अन्य पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों एवं परिवारजनों के द्वारा संस्थान के परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात जीवन केन्द्र में पुलिस परिवारजनों द्वारा दान में दिये गये पुराने कपड़ों को एकत्र किया गया ताकि कपड़ों को जरूरतमंदों में बांटा जा सके।
कार्यक्रम के अगले चरण में निकट भविष्य में मानसून के आगमन को देखते हुये संस्थान में स्थित वाटर हार्वेस्टिंग प्लॉंट की साफ-सफाई कर उसको वर्षा जल संग्रहण के लिये तैयार किया गया। इसके बाद संस्थान की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरूणा भारती ने बच्चियों एवं महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप्प में उपलब्ध गौरा शक्ति सुविधा के सम्बन्ध में बताया तथा साथ ही साथ डेमो देकर समझाया कि किस प्रकार से गौरा शक्ति एप्प महिलाओं/बच्चियों को आपात स्थिति में त्वरित रूप से पुलिस सहायता मुहैया* कराने में सहायक है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थान के पी0टी0आई0 विक्रम तोमर तथा प्रशिक्षु मेघना नेगी, लवीश कुंवर एवं नेहा की टीम ने मौजूद बच्चियों एवं महिलाओं को *सेल्फ डिफेंस की तकनीक* सिखाई ताकि वह आपात स्थिति में की मनचलों, छेड़खानी करने वालों तथा अपराधियों से अपनी सुरक्षा कर सकें। अंत में बच्चों को बिस्कुट एवं जूस का वितरण भी किया गया।
आज का कार्यक्रम संस्थान की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरूणा भारती के दिशा-निर्देशन में संचालित किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान अन्तः कक्ष प्रभारी निरीक्षक संजय चौहान, निरीक्षक प्रीतम सिंह, एच0डी0आई0 संदीप नेगी, उ0नि0 निशांत कुमार, उ0नि0 राजेन्द्र लखेड़ा, उ0नि0 प्रेम प्रकाश भटट, उ0नि0 शेख सददाम हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›