Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

आप कभी न करें ऐसी गलती, वरना आपके डॉगी की चली जाएगी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोनप्रयाग में बन्द गाड़ी में छूटे कुत्ते को शीशा तोड़कर निकाला बाहर

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग पार्किंग वालों द्वारा उप निरीक्षक वन्दना और अपर उप निरीक्षक राहुल को जानकारी दी गई कि एक कुत्ता पार्किंग में खड़े वाहन के अन्दर है। वाहन लाॅक्ड (बन्द) था। वाहन के पूरी तरह से बन्द होने के कारण कुत्ते का दम घुट रहा था। पुलिस कार्मिकों के समय रहते वहाॅ पर पहुंचने और वाहन पर लिखे नम्बर पर वाहन स्वामी के नम्बर पर सम्पर्क कर, उसकी सहमति से वाहन का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया और कुत्ते को बाहर निकालकर पानी पिलाया गया। वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि वह किसी काम से कहीं चला गया था, उसके द्वारा कुछ देर में आने का बताया गया। पुलिस के इस कार्य में पार्किंग में काम कर रहे लोगों का भी योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और लोक गीतों पर जमकर थिरके ग्रामीण व पर्यटक

Select Language

Advertisement