Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में मैकेनिक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला, भीड़ ने पीटा, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में एक होटल में कमरा न देने पर पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और होटल मैनेजर की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार, जजफार्म निवासी आकाश गोयल ने गौलापार खेड़ा क्षेत्र में स्थानीय निवासी गजेंद्र बजवाल से एक होटल और रेस्टोरेंट लीज पर लिया हुआ है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे काले रंग की थार में सवार पांच युवक होटल पहुंचे और कमरे की मांग करने लगे। होटल प्रबंधन के अनुसार, युवक नशे में धुत थे, जिसके कारण उन्हें कमरा देने से मना कर दिया गया। इस पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए होटल स्टाफ पर चिल्लाने लगे।
देखते ही देखते उन्होंने होटल मैनेजर रमेश चंद्र जोशी, निवासी तीनपानी, पर बेल्ट से हमला कर दिया। घटना में रमेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। होटल स्टाफ ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बेल्ट से मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग डर के मारे हस्तक्षेप नहीं कर पा रहे।
घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जो सभी गौलापार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›